फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बाइक न देने पर महिला को छत से फेंका

Thu, 25 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
जख्मी प्रीती को ठेले पर एसपी ऑफिस ले जाता पिता रामाधार, मां और भाई। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के पिपरनपुरवा गांव में दहेज में बाइक, चेन और रुपये न मिलने पर ससुरालवालों ने सात मई को मारपीट कर विवाहिता को छत से फेंक दिया था। उसके दोनों पैर, हाथ और कमर की हड्डी टूट गई। विवाहिता के पिता ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसे टरका दिया। बुधवार को हाथ ठेले पर पिता जख्मी बेटी को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा तब पुलिस हरकत में आई। सीओ की फटकार के बाद हरियावां पुलिस ने पति, ससुर और सास पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी रामाधार ने बेटी प्रीती (30) की शादी करीब तीन साल पहले विजय निवासी पिपरनपुरवा थाना हरियावां के साथ की थी। प्रीती के दो साल का बेटा भी है। रामाधार का आरोप है कि शादी के करीब एक साल बाद ससुरालवाले दहेज में बाइक, सोने की चेन और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालवाले प्रीती के साथ आए दिन मारपीट करने लगे। प्रीती ने इसकी जानकारी कई बार मायके में दी थी।

रामाधार ने रिश्तेदारों के जरिए प्रीती के ससुरालवालों को समझाया लेकिन वह नहीं माने। आरोप है कि 7 मई को पति विजय, ससुर रामाधार और सास रामपत ने प्रीती को छत पर बुलाया। वहां पर तीनों लोगों ने प्रीती के साथ मारपीट की और उसे छत से फेंक दिया। इससे उसके दोनों पैर, एक हाथ और कमर की हड्डी टूट गई। पड़ोसियों की सूचना पर रामाधार पिपरनपुरवा पहुंचे और बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसने हरियावां थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने बाद में आने की बात कहकर लौटा दिया।
विज्ञापन


दो दिन बाद रामाधार फिर थाने गया लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बुधवार दोपहर करीब एक बजे रामाधार प्रीती को हाथ ठेले पर लिटाकर एसपी ऑफिस ले गया। मीडिया कर्मियों के कैमरे चलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सीओ टड़ियावां श्यामाकांत त्रिपाठी अपने कार्यालय से उठकर प्रीती के पास पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने रामाधार से शिकायती पत्र लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ की फटकार के बाद हरियावां थाना पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें