सिकंदराबाद। दहेज में कार मांगने पर गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मारपीट में कई बाराती घायल हो गए। लड़की पक्ष ने दूल्हे के चाचा, भाई को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बंधनमुक्त कराया।
पुलिस ने बताया कि मेरठ के ग्राम उल्धन निवासी कासिफ पुत्र मशकूर की सराय झाझन निवासी मुख्तियार के यहां बरात आई थी। बताया गया कि निकाह के बाद वर पक्ष ने गाड़ी की मांग रख दी। मांग पूरी नहीं होने पर वधु शकीला को ले जाने से इंकार कर दिया। इस पर वधु पक्ष आक्रोषित हो गया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों से मारपीट की नौमत आ गई। देखते ही देखते घरातियों की तरफ से बारातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। घबराए बराती ने इधर-उधर भागकर छिपे।
मारपीट में कई बारातियों को चोट भी आई। वधु पक्ष ने दुल्हे के भाई मुशाहिद, चाचा मेहराज को बंधक बना लिया। बारातियों को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बंधक मुक्त कराया।