हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप के मामले में जेल गए आरोपी रईस पिछले दो दिन से खाना नहीं खा रहा है। रईस की पत्नी का आरोप है कि उसके पति को पुलिस ने झूठा फंसाया है इसलिए उसने खाना छोड़ दिया है। रईस के परिवार का दावा है कि मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
जो दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी। हालांकि शनिवार को रईस के जेल में भूख हड़ताल की चर्चा रही। 29 जुलाई को हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप और लूटपाट हुई थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए सुतारी निवासी रईस, हापुड़ निवासी शाबेज और रबूपुरा निवासी जबर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
शुरुआत से ही रईस के परिजन रईस पर लगे आरोपों को गलत बता रहे हैं। बृहस्पतिवार को पति से मिलकर आई सावरा ने बताया कि उसके पति जेल में उदास रहता है। उसने बताया कि वह पति के लिए फल और अन्य सामान लेने गई थी। लेकिन पति ने कुछ भी खाने से मना कर दिया।
सावरा का दावा है कि पिछले दो दिन से उसके पति ने खाना नहीं खाया है। जेल प्रशासन के लोग समझाकर कुछ खिला देते हैं। सावरा का कहना है कि उसके पति को पुलिस ने झूठा फंसाया है। सीबीआई जांच के बाद उम्मीद है कि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। हालांकि शनिवार को दिनभर चर्चा रही कि रईस जेल में भूख हड़ताल पर बैठा हुआ है।