फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भला-बुरा कहने पर डाला था चौकीदार पर तेजाब

Wed, 02 Nov 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
तकादा करने गई युवती को भला-बुरा कहकर भगाने पर ही उसने अपने प्रेमी के साथ मिलीकर चौकीदार पर सोते में तेजाब डाल दिया था। पुलिस ने बुधवार को युवती और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि 29 सितंबर 2016 की रात करीब 8.30 बजे खानपुर थाना क्षेत्र के गांव मथरा नागल स्थित ईंट भट्टे के चौकीदार जगत सिंह पर किसी ने तेजाब डाल दिया था। जगत के बेटे मुकेश ने 30 सितंबर 2016 को एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


विवेचना के दौरान अमन पुत्र किशन चंद निवासी मोहल्ला पुरा वाला कस्बा व थाना स्याना व मीनू पुत्री दिवान निवासी गांव रामापुर थाना स्याना के नाम प्रकाश में आए। दो नवंबर की सुबह मीनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की सच सामने आ गया। पूछताछ के बाद अमन को बुगरासी चौराहा कस्बा स्याना से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि गांव मथरा नागल स्थित ईंट भट्ठे पर महेंद्र मुनीम की नौकरी करता है। महेंद्र के मीनू से अवैध संबंध थे। अमन से भी मीनू के अवैध संबंध हो गए थे। लेकिन महेंद्र किसी भी तरह मीनू से छुटकारा पाना चाहता था। महेंद्र ने मीनू की नौकरी लगवाने के लिए उसके पिता से ढाई लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन


मीनू करीब ढाई माह पूर्व भट्ठे पर महेंद्र से अपने रुपये मांगने के लिए गई थी। जहां पर चौकीदार जगत सिंह ने मीनू को भला-बुरा कहकर भट्ठे से भगा दिया था। इसी बात को लेकर मीनू ने अमन के साथ मिलकर जगत सिंह के ऊपर तेजाब डाल दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें