फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल ने छात्रा का नाम काटने की दी धमकी

Tue, 25 Apr 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
स्कूल ने छात्रा का नाम काटने की दी धमकी - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन
 बीस प्रतिशत कम रेट पर कोर्स की कॉपी किताबें न देने का विरोध करने पर निजी स्कूल ने छात्रा का नाम काटने की धमकी दी। पीड़ित अभिभावक ने एसडीएम से शिकायत करते हुए निजी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी लोकेश पुत्र विशंबर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी कालिंदी कुंज स्थित एक निजी स्कूल  में कक्षा पांच की छात्रा है। विद्यालय की तरफ से उनकी बेटी को 2845 रुपये की कॉपी किताबें दी गई हैं।

फीस में 3100 रुपये लिए गए है। अभिभावक लोकेश ने जब प्रशासन के निर्देशानुसार बीस प्रतिशत कम रेट पर कॉपी किताबें दिए जाने की बात कही तो स्कूल के प्रधानाचार्य भड़क गए। प्रधानाचार्य ने उनकी बेटी का नाम काटकर स्कूल से निकालने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी से भयभीत अभिभावक ने एसडीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसडीएम राहुल यादव ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें