फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने ग्रामीण के मकान में भरा भूसा, जड़ा ताला

Tue, 25 Apr 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
दबंगों ने ग्रामीण के मकान में भरा भूसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव के कुछ दबंग लोगों द्वारा एक व्यक्ति के मकान में भूसा भर कर ताला जड़ने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के नया गांव निवासी हेमलता ने बताया कि उसके पति राजकुमार उर्फ चुनमुन कार्य से बाहर गए हुए हैं।
विज्ञापन


रविवार को गांव के कुछ दबंग लोगों ने उनके घर का सामान बाहर फेंक दिया और घर में भूसा भरकर उन्हें घर के बाहर निकाल दिया। साथ ही मकान पर ताला जड़ दिया। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट भी की।

पीड़िता ने दबंगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसआई अखिलेश पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों का लेन-देन को लेकर विवाद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें