फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंदी ने की खुदकुशी की कोशिश

Sat, 30 Jul 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
जिला कारागार में विचाराधीन बंदी ने गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सिकंदराबाद के मोहल्ला पैंठ निवासी सईद(40) पुत्र हफीज लूट के मामले में पिछले कुछ सालों से गाजियाबाद की डासना जेल में बंद था। 1 अप्रैल 2016 को उसे जिला कारागार में लाया गया था। तब से वह जेल में है। बताते हैं कि परिवार के लोग उसकी जमानत नहीं करा रहे थे।

इसके चलते वह परिवार के लोगों से नाराज चल रहा था। शनिवार सुबह जब सईद ने शेविंग के लिए मिलने वाले ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। सईद को लहूलुहान देखकर जेल में बंदियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर जेल प्रशासन के लोग पहुंच गए। लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि विचाराधीन बंदी सईद ने जेल में आत्महत्या का प्रयास किया। सईद इस समय मेरठ हॉस्पिटल में भर्ती है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें