फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी पूनम की हत्या

Wed, 16 Dec 2015 10:55 PM IST
अमर उजाला, डिबाई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कर्णवास गांव में पिछले दिनों पूनम की मौत सर्प दंश से नहीं, बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है।
विज्ञापन



अब पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।  बता दें कि कर्णवास निवासी स्व. श्रीराम शर्मा की विवाहिता बेटी पूनम (34) पत्नी पंकज का अपने पति से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन




इसके चलते वह पिछले 10 सालों से ससुराल के गांव में ही किराए के मकान में रह रही थीं। पूनम के साथ उनके दो बेटे ध्रुव व ओम भी रहते हैं।



बीते शुक्रवार रात पूनम कमरे में संदिग्ध हालात में मृत पाई गई थीं। शव के पास मृत सांप मिला था। साथ पूनम के हाथ में क्रिकेट का बैट पड़ा हुआ था।



एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूनम की गला दबाकर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें