फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में लूट के आरोपी की बेरहमी से पिटाई का विडियो वायरल

Wed, 25 May 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से लेकर डीआईजी तक प्रदेश की पुलिस की छवि सुधारने का दावा भले ही कर रहे होे, लेकिन परिणाम इसके उलट है। इसका नजारा बुधवार को वायरल हुए एक व्हाट्सअप पर दिखा।
विज्ञापन


जिसमें खुर्जा कोतवाली परिसर में लूट के आरोपी की सीओ-एसएसआई की मौजूदगी में सरेआम फट्टों से पिटाई की जा रही है। हाल ही में सवारान पुलिस चौकी में छेड़छाड़ के आरोपी वृद्ध ने जहर खाकर जान दे दी थी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। इस घटना के बाद भी पुलिस प्रशासन सबक नहीं ले रहा।

बता दे कि जंक्शन रोड पर सहकारी समिति कर्मचारी से 10 लाख की लूट के मामले में मंगलवार को एसएसपी ने घटना का खुलासा कर तीन आरोपियों को जेल भेजा था। खुलासे से पूर्व थाने पर उन्हीं में से एक आरोपी की पुलिसकर्मियों द्वारा पूछताछ के दौरान फट्टे से पिटाई का व्हॉट्सअप वीडियो बुधवार को वायरल हो गया।
विज्ञापन


खास यह है कि इस वीडियो में लूट के आरोपी को सरेआम सीओ-एसएसआई की मौजूदगी में पीटा जा रहा है। वीडियो बनने के बाद कुछ पुलिसकर्मी लूट के आरोपी को लेकर अंदर चले गए। सूत्रों की माने वीडियो लूट की घटना का खुलासा होने से पूर्व सोमवार को बनाया गया था।

वीडियो वॉयरल होने के बाद खुर्जा पुलिस महकमे की खासी आलोचना हुई है जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। ज्ञात हो कि इससे एक माह पूर्व भी ढ़ाकर निवासी वृद्ध की सवारान पुलिस चौकी में जहर खाने से मौत हो गई थी।

वीडियो वॉयरल होने की उन्हें जानकारी अभी मिली है, लेकिन अभी उन्होने वीडियो देखा नहीं है। वीडियो देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- पंकज पांडेय, एसपी देहात
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें