फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने खुद को मारी गोली

Thu, 17 Dec 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया क्षेत्र में एक अधेड़ ने खुद को तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की।
विज्ञापन


लहूलुहान हालत में परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उन्हें हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया।

परिजनों के मुताबिक अधेड़ बीमारी के चलते काफी दिनों से तनाव में थे। वहीं, ग्रामीणों के मुताबिक घायल शराब का आदी था।

बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे क्षेत्र के गांव निवासी 50 वर्षीय अशोक ने अपने घर में तमंचे से गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजनों में हडकंप मच गया। लहूलुहान हालत में परिजनों ने अशोक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उन्हें हायर मेडिकल सेंटर के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक घायल अशोक शराब पीने का आदी था और पूरे दिन नशे में धुत रहता था। घटना के दौरान भी वह नशे में था।

वहीं, परिजनों का कहना है कि अशोक बीमारी के चलते मानसिक रूप से परेशान रहते थे। उधर, सूचना पर पुलिस ने भी गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

एसओ अरनिया राजवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि घायल अशोक शराब पीने का आदी था। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें