फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बच्चों की मां को लेकर पूर्व प्रधान भागा

Sat, 25 Jun 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगौता थाना क्षेत्र के गांव से बुधवार देर रात पांच बच्चों की मां के साथ पूर्व प्रधान भाग गया। आरोप है कि महिला अपने साथ लाखों के नगदी-जेवरात ले गई है। पूर्व प्रधान महिला के साथ पहले भी भाग चुका है। परिजनों ने एसएसपी को शिकायत देकर अगौता पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहंी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव निवासी पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को एसएसपी को बताया कि उसकी शादीशुदा बेटी के पांच बच्चे हैं। हव शुक्रवार रात करीब 8 बजे सरकारी नल से पानी लेने के लिए गई थी। इस दौरान गांव का पूर्व प्रधान महिला को कार में बैठाकर ले जाने लगा। पीड़िता की बहन ने विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। महिला लाखों के जेवरात अपने साथ लेकर गई है। इससे पूर्व भी पूर्व प्रधान महिला को अगवा कर चुका है। उ

न्होंने अगौता पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने अगौता पुलिस को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए है। एसओ अगौता प्रभात वर्मा ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें