फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में मिली फ्री की शराब पीने से गई जान

Wed, 25 Nov 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी शराब पीने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई की जगह पूरे मामले में खेल कर दिया। पुलिस की मदद से आरोपी प्रत्याशी ने पूरा मामला रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीण का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया गया कि अहार थाना क्षेत्र के एक गांव  के एक प्रधान प्रत्याशी के यहां मंगलवार रात शराब का दौर चल रहा था।

गांव का एक व्यक्ति प्रत्याशी के यहां अधिक शराब पी गया और बेहोश होकर वहीं गिर गया। बताया गया कि उस व्यक्ति को उपचार दिए जाने की जगह सब अपने-अपने रास्ते चल दिए।
विज्ञापन


जब सुबह प्रधान प्रत्याशी के परिजन कार्यालय पहुंचे तो देखा कि वह व्यक्ति मरा हुआ पड़ा है।   सूत्रों का कहना है कि परिजनों ने उस व्यक्ति की लाश उठाकर उसके घर के आगे फेंक दी।

इसके बाद हंगामा हुआ और थाना अहार पुलिस को सूचित किया गया। थाना पुलिस गांव में मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई की जगह पूरे मामले को मैनेज करना शुरू कर दिया।

परिजनों को भी डरा-धमकाकर चुप कर दिया गया। पुलिस के दबाव में सहमे परिजनों ने गुपचुप तरीके से उसका संस्कार कर दिया।

नकली शराब खपाने की भी आशंका
हरियाणा और राजस्थान से आने वाली शराब केवल टैक्स चोरी करके ही नहीं लाई जा रही है। विशेषज्ञों को शक है कि चुनावी दौर में नकली शराब को भी खपाया जा रहा है। शराब में नशीले इंजेक्शनों और रसायनों का प्रयोग किया जा रहा है।

किडनी-लीवर पर सीधा अटैक
लीवर, किडनी, और नर्व सिस्टम डैमेज होना शुरू हो जाता है। कई लोगों को यह शराब तत्काल नुकसान पहुंचाती है, जबकि कई को इसका नुकसान बाद में पता चलता है। डा. जीवी सिंह के अनुसार ऐसी स्थिति में तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।

प्रधान प्रत्याशी के पुत्र को शराब के साथ पकड़ा
गांव अनहैड़ा में माया देवी प्रधान पद की उम्मीदवार हैं। बुधवार की शाम एडीएम प्रशासन ने सूचना के आधार पर टीम भेजकर प्रधान के घर से चार पेटी शराब बरामद की।

महिला प्रत्याशी के पुत्र प्रमोद के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। स्याना में पुलिस ने दो जगहों से 170 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर मैजिक गाड़ी सहित तस्कर को दबोचा है। 

मौके से पिंटू पुत्र राजकुमार उर्फ रजुवा निवासी मांकड़ी को दबोच लिया। जहांगीरपुर में  10 पेटी अवैध शराब को बरामद कर पुलिस ने पहासू के दीघी गांव निवासी नितिनको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


साथ एक कार को भी जब्त किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें