फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र की फैक्ट्री समेत एक गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
का्रइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली देहात पुलिस ने छापेमारी करके अवैध रूप से शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध शस्त्र समेत शस्त्र बनाने के औजार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि 30 मार्च की सुबह 7.30 बजे पुलिस को गश्त व चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांव दरियापुर से पहले पेट्रोल पंप के सामने एक कबाड़ी की दुकान में अवैध शस्त्र बनाने का कार्य कर रहा है। जिसके पास काफी संख्या में बने अधबने तमंचे हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर श्वालेदीन पुत्र साबुदीन निवासी गांव दरियापुर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 2 तमंचे बने 315 बोर, 13 तमंचे बने 12 बोर, 3 तमंचे अधबने, 1 बैरल बंदूक, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण एक हथौड़ा, 2 छैनी, 2 पेंचकस, 2 संडासी, 2 रेती, एक दाब मशीन आदि उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि श्वालेदीन काफी समय से अवैध असलाहों को बनाने का कार्य कर रहा था। जिन्हें तैयार कर आस-पास के क्षेत्रों में 2500-300 रुपये तक बेच देता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें