फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय नहीं, रिजवान है दूसरे वीडियो में पीड़ित

Tue, 28 Feb 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
पहासू में वायरल हुए वीडिंयों में रिजवान के गले पर चाकू रखता रेहान।  - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
नफरत फैलाने वाले वायरल हुए दूसरे वीडियो में जिसे विजय बताकर प्रताड़ित किया जा रहा है, वह विजय नहीं बल्कि रिजवान है। इससे साफ हो गया कि शहर की शांति में जहर घोलने की सुनियोजित  साजिश रची गई थी। वीडियो वायरल कांड का यह दूसरा आरोपी भी बुलंदशहर का ही  रहने वाला है।
विज्ञापन


पुलिस अब रिजवान को गिरफ्तार करने को दबिश दे रही है। एसपी सिटी मानसिंह चौहान के अनुसार वीडियो में जिस कथित विजय नामक युवक के गले पर चाकू रखकर रिहान ने आपत्तिजनक बयानबाजी कराई थी, उसका असली नाम रिजवान है और वह शिकारपुर का रहने वाला है।

पूछताछ में यह बात खुद रिहान ने ही पुलिस को बताई है। इतना ही नहीं वीडियो में शामिल बाकी तीनों युवक भी बुलंदशहर के ही पहासू के रहने वाले हैं। इन सभी का मकसद वीडियो के माध्यम से समाज में जहर घोलना था। एसपी सिटी ने बताया कि रिजवान समेत यह चारों युवक फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन


इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 25 फरवरी की दोपहर वायरल हुए वीडियो में रिहान अकेला ही एक समुदाय के लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है। 26 फरवरी को  दोपहर पहासू में हुए बवाल के बाद पुलिस रिहान को पकड़ने में जुट गई थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिहान ने दोनों वीडियो एक ही दिन में शूट किए थे। सूत्रों की माने तो पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए रिहान ने बताया कि नशे में धुत होकर अपने साथियों के साथ समाज में जहर घोलने वाले वीडियो बना डाले।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें