फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर में मिला नवजात इलाज के दौरान तोड़ा दम

Fri, 02 Dec 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
कूड़ेदान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव पीरपुर में बृहस्पतिवार सुबह खेत पर जा रही महिला को कूड़े के ढेर में नवजात बच्चा मिला। रोने की आवाज सुनकर महिला ने नवजात को गोद में उठा लिया। महिला नवजात को डॉक्टर के पास लेकर पहुंची। जहां उपचार के दौरान नवजात ने दम तोड़ दिया। महिला ने उसको दफना दिया।

गांव निवासी रमती देवी पत्नी हरपाल ने बताया कि वह खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी। गांव के बाहर पड़े कड़े के ढेर से बच्चे के रोने की आवाज आई। आवाज सुनकर कूड़े के ढेर की तरफ गई तो वहां नवजात बच्चा रो रहा था। महिला द्वारा गोद में उठाते ही नवजात ने रोना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह चिंतित होकर गांव के ही एक डॉक्टर के पास नवजात को लेकर पहुंची। उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई। डॉक्टर ने भी बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों की मदद से महिला ने नवजात को दफना दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार    किया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें