फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास ने दवा पिलाकर करा दिया गर्भपात

Tue, 07 Jun 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
सास ने दवा पिलाकर करा दिया गर्भपात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अकबरपुर गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सास ने दवा पिलाकर बहू का गर्भपात करा दिया। पति ने गला घोंटने की कोशिश की। पीड़ित पिता ने पति समेत चार के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


अकबरपुर निवासी शमशाद पुत्र छोटन ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी आशिया का निकाह 23 दिसंबर 2014 को गांव के ही युवक के साथ हुआ था। निकाह के दौरान अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था लेकिन उस दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं थे।

अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। इसके लिए बेटी आशिया को आए दिन ससुराल के लोग परेशान करते थे। आरोप है कि कुछ दिनों बाद आशिया गर्भवती हुई तो सास ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। 4 जून को पति ने गले में बेल्ट डालकर हत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन


आशिया किसी तरह जान बचाकर मायके पहुंच गई। उसने परिजनों को आपबीती बताई। देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें