फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक बन डीएम को हड़काना पड़ा महंगा

Tue, 09 May 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
विधायक बन डीएम को हड़काना पड़ा महंगा - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा विधायक बनकर जिलाधिकारी को हड़काना तीन युवकों को भारी पड़ गया। युवकों ने अनूपशहर विधायक बनकर फैजाबाद के जिलाधिकारी को हड़काते हुए सर्किट हाउस में कमरे बुक कराने की कोशिश की।

डीएम ने शक होने पर विधायक से संपर्क साधा। विधायक के निर्देश पर तीनों आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को फैजाबाद के जिलाधिकारी को अनूपशहर विधायक संजय शर्मा के नाम से सर्किट हाउस में कमरा बुक करने के लिए कॉल की गयी थी।
विज्ञापन


कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को अनूपशहर से भाजपा विधायक संजय शर्मा बताते हुए कहा कि उसका बेटा अंकुर दोस्तों के साथ फैजाबाद घूमने आया है। उसके रुकने और खाने की व्यवस्था करा दो। इस पर डीएम ने फैक्स करने को कहा।

शक होने पर डीएम फैजाबाद विवेक ने अनूपशहर विधायक संजय शर्मा का नंबर जुटाकर जानकारी ली तो मामला उल्टा निकला। विधायक ने ऐसा कोई भी फोन करने से इंकार किया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने फोन कर जालसाजों को सर्किट हाउस में बुलाया।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में पहुंचने पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों की पहचान मयंक शर्मा निवासी बुलंदशहर और मनोज व देवेन्द्र निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें