फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की हत्या में शामिल था फौजी बेटा, दो दबोचे

Wed, 22 Jun 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
हत्या के आरोपियों से पूछताछ करते एसएसपी। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
जहांगीराबाद क्षेत्र के एक फौजी ने अपनी पत्नी से छेड़छाड़ करने पर साथियों के साथ मिलकर पिता की हत्या करवा दी थी। उसका पिता सीआईएसएफ में कांस्टेबल पद से रिटायर्ड हुआ था। वह छह माह से लापता था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है और मुख्य साजिशकर्ता बेटे को तलाशने में जुट गई है।
विज्ञापन


रिटायर्ड फौजी का शव अलीगढ़ से बरामद हुआ है। जमीनी विवाद में भी रिटायर्ड फौजी की हत्या की बात सामने आई है। जहांगीराबाद के गांव उदयपुर निवासी सुनीत फौजी ने 11 दिसंबर 2015 को अपने पिता सुखपाल  की गुमशुदगी खुर्जा नगर कोतवाली में दर्ज कराई थी। 

तीन जून को सुनीत फौजी ने ऋषिपाल, आशु और अंकित निवासी डेटाकला, पिसावा (अलीगढ़) के खिलाफ पिता का अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी आशु और उसके साथी पुष्पेंद्र निवासी गांव लौदाना (जेवर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने सच बता दिया।
विज्ञापन


बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी और एसपी देहात  ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर गांव डेटाकला के एक खेत से शव को बरामद कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि सुखपाल का एक जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर आरोपी आशु के पिता ऋषिपाल से विवाद चल रहा था।

इसके चलते आशु ने अपने साथियों के साथ मिलकर 11 दिसंबर 2015 को रिटायर्ड फौजी सुखपाल को धोखे से गांव डेटाकला बुला लिया। उसकी हत्या करके शव को गड्ढे में दबा दिया। एसपी देहात ने बताया कि मामले में एक और मोड़ आया है।

सुनीत भी अपने पिता सुखपाल से नाराज था। आरोप है कि सुखपाल सुनीत की पत्नी पर गलत नजर रखता था और उसने एक बार बहू से छेड़छाड़ भी की थी। तब सुनीत ने अपने पिता को पीटा भी था। बताया गया कि् इसी खुन्नस में सुनीत ने साथियों के साथ मिलकर पिता की हत्या करवा दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें