फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश

Sat, 23 Jul 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
घरवालों से मिलने आई थी, लेकिन कभी वापस नहीं लौैटी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दहेज की खातिर अगौता थाना क्षेत्र के गांव ढकौली में शुक्रवार की देर रात एक विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। गंभीर हालत में विवाहिता को मेरठ में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता ने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पहासू थाना क्षेत्र के गांव त्यौरी निवासी लियाकत ने अपनी पुत्री सीमा की शादी पांच वर्ष पहले अगौता के गांव ढकौली निवासी वसीम पुत्र शरीफ के साथ की थी।  शादी के बाद से ही ससुरालीजन दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।

आरोप है कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे ससुरालीजनों ने सीमा के ऊपर केरोसीन उड़ेल कर आग लगा दी। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाकर मायके वालों को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर है। पीड़िता के पिता ने दहेज में दो लाख रुपये न देने पर विवाहिता को जलाने का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर, ननद समेत पांच के खिलाफ अगौता थाने में नामजद तहरीर दी। एसओ अगौता प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें