पत्नी को बहन बताकर मंदबुद्धि युवक से शादी करा दी। शादी के अगले ही दिन बहाने से दिल्ली बुला लिया। फिर पुलिस को बुलाकर महिला को अगवा करने का आरोप लगाकर साथ आए पति को पकड़वा दिया। घटना गिनौरा नंगली गांव की है।
जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को गिनौरा नंगली गांव के एक परिवार ने गांव के सिद्ध बाबा मंदिर में सीमा नामक युवती से शादी कराई। उसके कथित भाई सुरेश ने कन्यादान किया था। आरोप है कि शादी के बदले सुरेश ने पीड़ित परिजनों से 2.50 लाख रुपये वसूल किए थे।
पांच जून को सीमा अपने पिता के बीमार होने का झांसा देकर दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में पहुंच गई। ससुराल वालों ने गांव के युवक समीर की गाड़ी से दिल्ली पहुंचे, जहां मौजूद कथित भाई सुरेश दो बच्चों के साथ पहले से खड़ा था। जैसे ही सीमा गाड़ी से उतरी।
मौके पर पुलिस पहुंच गई। सुरेश ने दिल्ली पुलिस को बताया कि सीमा मेरी पत्नी हैं। उसके ये दोनों बच्चे हैं। यह युवक इसे बहका कर ले गया था। पुलिस मंदबुद्धि युवक को साथ ले गई। परिजनों के अनुसार सुरेश ने अपनी बहन सीमा की शादी के बदले ढाई लाख रुपये लिए थे।