फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार पर बनाया दबाव, गिरफ्तार

Sun, 05 Mar 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन
मुकदमे को अपने दोस्त के पक्ष में करने के लिए खुद को हाईप्रोफाइल नेता का भाई बताकर तहसीलदार पर दबाव बनाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिन पहले भी तहसीलदार से फोन पर 10 लाख की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन



तहसीलदार हीरालाल सैनी ने बताया कि उनके कोर्ट में दाखिल खारिज के संबंध में मुकदमा विचाराधीन है। मुकदमे को अपने दोस्त के पक्ष में करने के लिए कुछ दिनों से एक युवक खुद को हाईप्रोफाइल नेता का भाई बताकर उनके मोबाइल पर फोन कर दबाव बना रहा था।

तहसीलदार ने बताया कि संदेह होने पर उन्होंने कालर की डिटेल निकलवाई। नंबर सिकंदराबाद के रिसालदारान निवासी फारूक पुत्र नसरूद्दीन का निकला। एसएसआई शैलेश त्यागी ने बताया कि तहसील की तहरीर पर फारूक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



बता दें कि तीन दिन पूर्व भी तहसीलदार के सरकारी नंबर पर फोन कर उनसे दस लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें