Fertilizer Company will release eight notices of Kanpur
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
देवचरा में पकड़े गए 62 हजार लीटर नेफ्था, डीजल और पेट्रोल को निस्तारित करने के बारे में डीएसओ ने डीएम को रिपोर्ट सौंप दी है। जिसमें कहा है कि इस ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ को ज्यादा समय तक रखना उचित नहीं होगा। इसलिए इसको धारा 6 (ए) के तहत अपने स्तर से निस्तारित करने की प्रक्रिया अपनाएं। इस समय इस पेट्रोलियम पदार्थ को टैंकरों में भरकर थाना तथा अन्य खुले स्थान पर सुरक्षित रखवा दिया गया है। मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मी बढ़ने लगी है। अधिक समय तक अवैध भंडारण के कारण आगजनी जैसी कोई भी घटना हो सकती है। इसीलिए इस पेट्रोलियम पदार्थ को निस्तारित कराने की प्रक्रिया अपनाई जाए।
इस रिपोर्ट के आधार पर डीएम की ओर से सोमवार को सुनवाई और नोटिस जारी करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। नोटिस नेफ्था इस्तेमाल करने वाली कानपुर की बजरंग उर्वरक फैक्ट्री, गुजरात की मुंद्रा रिफायनरी और पकड़े गए सातों आरोपियों को जारी किए जाएंगे। जिसमें उनको एक सप्ताह के अंदर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अपना पक्ष रखेंगे। उसी के बाद डीएम के स्तर से इस ज्वलनशील पदार्थ को निस्तारण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।