फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से मामा कर रहा था रेप

Thu, 16 Jun 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
रेप - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
एक गांव में मामा ने नाबालिग भांजी को डरा-धमकाकर चार माह तक रेप किया। बुधवार को आरोपी ने अपने साथी के साथ पीड़िता के भाई को जान से मारने की धमकी दी। बहनोई पर भांजी के साथ निकाह का दबाव बनाया। मामले की जानकारी होने पर बहनोई ने साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के खजूरी निवासी सरवर (32) पुत्र फकरूद्दीन चार माह से एक गांव निवासी ममेरी बहन की ससुराल में रह रहा था। मौका पाकर ममेरी बहन की 14 वर्षीय बेटी से सरवर ने रेप कर डाला। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि परिजनों को आपबीती बताई तो जान से मार दूंगा। इसके बाद सरवर आए दिन भांजी को डरा-धमकाकर रेप करने लगा।

सरवर के साथ थाना गढ़ के नया बांस गांव निवासी उसका दोस्त नदीम भी वहां अक्सर आता रहता था। बुधवार को दोनों ने अपनी ममेरी बहन के आठ वर्षीय बेटे को उठा लिया और तथा तमंचे के बल पर जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन


परिजनों ने जब मासूम को छुड़ाना चाहा तो सरवर ने अपनी भांजी से निकाह का दबाव बनाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो दोनों आरोपी भाग गए। पूछताछ करने पर पीड़िता ने अपने पिता को आपबीती बताई। पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर दोनों आरोपियों को पुलिस ने भगवानपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस को थी सरवर की तलाश
पुलिस ने बताया कि आरोेपी सरवर तथा नदीम अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। आरोपी सरवर दिल्ली पुलिस से छिपकर ममेरी बहन के घर रह रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें