फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के विरोध में सड़क पर उतरा विपक्ष

Tue, 29 Nov 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी के खिलाफ विपक्षी पार्टी कांग्रेस और माकपा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दोनों ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने मलका पार्क में अलग-अलग प्रदर्शन किया और जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। दोनों पार्टियों के नेताओं ने सरकार के फैसले को तानाशाही फैसला बताते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।


नगर के कालाआम चौराहा स्थित मलका पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी के नेतृत्व में एकत्रित हुए। मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यवेक्षक भगत राम मेधवाल रहे। प्रदेश महामंत्री अजीत दौला,सुरेंद्र कश्यप ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इसके बाद कांग्रेसियों ने मलका पार्क से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर, विधायक बंशी पहाड़िया, सुधीर त्यागी, सुनील चरौरा, सुशील चौधरी, श्योपाल सिंह, देवरंजन नागर, जगमाल सिंह मावई, अलीम मोहम्मद, डॉ. इदरीश, योगेन्द्र लोधी, राहुल गोविल, गुड्डू प्रधान, नरेन्द्र दलाल, पौरुष शर्मा, रुवेज राही, सच्चिदानंद गौड़, निजाम मलिक आदि रहे।
विज्ञापन


वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी नोटबंदी पर विरोध  जताते हुए जुलूस निकाला और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। माकपा नेता डीपी सिंह, सीटू नेता सुरेन्द्र सिंह ने संबोधित किया। कलक्ट्रेट पर रोके जाने पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में माकपा नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर जिला मंत्री चंद्रपाल सिंह, जगवीर सिंह भाटी, सुरेश चंद्र, चांद खां, मूलचंद सिंह, सोमचंद्र आदि मौजूद रहे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें