फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाने की जमीन पर दबंगों का कब्जा

Sat, 30 Jan 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक आपने आम आदमी की जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला देखा या सुना होगा होगा। मगर जनपद में पुलिस की लापरवाही का आलम यह है कि दबंगों ने महिला थाने की जमीन पर ही अवैध कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


घटना का खुलासा तब हुआ जब दबंगों की हरकतों से तंग आकर एक व्यक्ति ने कार्रवाई के लिए एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव को तहरीर दी है।

बता दें कि कि आवास विकास कालोनी में चांदमारी की जमीन पर कुछ साल पहले महिला थाने का निर्माण किया गया था। मगर सुरक्षा की दृष्टि से अभी वहां महिला थाना स्थानांतरित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


देवीपुरा प्रथम निवासी हरकेश सिंह पुत्र स्व. कंछिद सिंह ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि कुछ लोगों ने महिला थाने की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है।

महिला थाने के निर्माण के बावजूद प्राधिकरण ने सड़क निर्माण भी करा दिया है। कुछ लोगों ने वहां अवैध कब्जा कर दुकानें बना ली हैं।

इसके चलते वहां से खेतों पर जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। वहीं, एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें