फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस कंडक्टर ने चौकीदार को पीटा

Sat, 30 Jan 2016 10:43 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के बस कंडक्टर ने शुक्रवार की रात सहायक ऑफिस में ड्यूटी कर रहे चौकीदार को पीट दिया। शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। चौकीदार ने शनिवार की सुबह कैंट थाने में मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सरदारनगर के रहने वाले देवेंद्र सिंह रोडवेज में चालक थे। मेडिकल में अनफिट होने के बाद वह एआरएम ऑफिस में चौकीदारी का काम करते हैं। शुक्रवार की रात वह ड्यूटी पर थे। बस स्टेशन के पास एसी बस के कंडक्टर बबलू का यात्रियों से विवाद हो गया। हंगामा होने पर पहुंचे देवेंद्र ने बीच-बचाव कर दिया। आरोप है कि रात 2:30 बजे एआरएम ऑफिस पहुंचे बबलू ने देवेंद्र से बुरा-भला कहा।

विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। सूचना देने पर पुलिस पहुंचती इससे पहले ही वह भाग निकला। शनिवार की सुबह थाने पहुंचे चौकीदार ने बस कंडक्टर बबलू के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। एसओ कैंट श्यामलाल यादव ने बताया कि घटना की जानकारी रोडवेज के अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें