फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के लिए डूंगरा में खूनी संघर्ष, तीन घायल

Tue, 04 Apr 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव डूंगरा जाट में सोमवार सुबह मोबाइल फोन को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के परिजनों के बीच हुई जमकर मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार सोमवार को मोबाइल को लेकर दो पक्षों के बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। एक पक्ष की ओर से प्रमोद, विशाल व देवेश और दूसरे पक्ष की ओर से अजयवीर, रितिक, ब्रजमोहन के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसक संघर्ष में प्रमोद, अजयवीर व रितिक सिर और सीने में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीप से सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल श्यामवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें