फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर युवती से गैंगरेप

Sat, 20 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर तीन लोगों ने गैंगरेप किया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। थाने पर पीड़िता ने तहरीर दी तो उसे भगा दिया। पीड़ित युवती की मां ने कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके घर पर श्रीपति पांडेय निवासी दरियापुर का पिछले काफी समय से आना जाना था। उसने करीब एक साल पहले खुद की पहचान सरकारी दफ्तरों में बताई थी। श्रीपति ने 18 वर्षीय बेटी को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया।

वह कई माह तक बेटी को नौकरी के लिए टरकाता रहा। महिला के मुताबिक 27 जून 2016 में श्रीपति बेटी को बाइक पर बैठाकर जैनपुर स्थित आम के बाग में ले गया। वहां पहले से शम्मी पुत्र रफत अली और खानू पुत्र दाऊद निवासी नीमखेड़ा मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने युवती के साथ बारी-बारी से रेप किया। एसओ कोतवाली देहात रामेश्वर सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर श्रीपति, शम्मी और खानू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें