फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी गैंग ने महिलाओं को लूटा

Thu, 12 Jan 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धबाबा घाट पर गंगा स्नान करने आईं चार महिला श्रद्धालुओं को जहरखुरानी गैंग ने प्रसाद के नाम पर झांसा देकर नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होने पर गैंग ने महिलाओं से नकदी और अन्य सामान लूटकर भाग गए। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे एक महिला को होश आया तो वारदात की जानकारी हुई।

बेहोश तीन महिलाओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक आलमपुर धनौरा गांव थाना कोतवाली देहात निवासी महेंद्र पत्नी राजवीर, कस्तूरी पत्नी सुभाष चंद, जसरती पत्नी रनवीर और किरन पत्नी राज सिंह बुधवार शाम गंगा स्नान करने के लिए सिद्धबाबा घाट पर गईं थीं।
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे धर्मशाला में एक महिला पहुंची और उसने प्रसाद बताकर खिचड़ी खिला दिया। चारों महिलाएं धर्मशाला में सो गईं। लेकिन बृहस्पतिवार सुबह उनकी नींद नहीं खुली। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे एक महिला को होश आया तो उसने परिजनों और पुलिस को वारदात की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने तीन बेहोश महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आई महिला ने पुलिस को बताया कि महिलाएं अपने साथ लाईं नकदी लेकर आई थी। जिससे आशंका जताई जा रही है कि जहरखुरानी गिरोह रुपये के लिए वारदात को अंजाम दिया है।

हालांकि एसओ अहार ने लूटपाट की घटना से इनकार किया है। बता दें कि सिद्धबाबा घाट पर आने वाले श्रद्धालु हर साल जहरखुरानी गिरोह का शिकार होते हैं। लेकिन पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं करती।

लिफ्ट देकर चार लोगों को लूटा
 स्याना अड्डे से आए दिन लोगों को लिफ्ट देकर लूटपाट की वारदात हो रही हैं। बुधवार रात भी लुटेरों ने स्याना रोड पर चार लोगों को लिफ्ट देकर नकदी व मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ितों की पिटाई कर मानक पुर के जंगल में फेंककर भाग गए। पुलिस एफआईआर दर्ज कर ली है।

खानपुर थाना क्षेत्र निवासी महेंद्र सिंह पुत्र हुकुम सिंह बुधवार देर रात स्याना अड्डे पर वाहन के इंतजार में खड़े थे। इसी दौरान वहां बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के सेहल निवासी मनोज पुत्र शिवलाल व दो अन्य लोग भी आ गए। सभी स्याना की ओर जाने वाले वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक कार वहां आकर रुकी, जिसमें पहले से ही तीन लोग सवार थे।

कार सवार युवकों ने स्याना जाने की बात कही, जिस पर चारों लोग कार में सवार हो गए। आरोप है कि रास्ते में आरोपियों ने तमंचे के बल पर चारो लोगों से रुपये और मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूट लिया। इसके बाद आरोपी पीड़ितों को मानकपुर के जंगल में सड़क किनारे फेंककर भाग गए।
विज्ञापन


पीड़ित महेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों ने उनसे तीन हजार रुपये व मोबाइल, मनोज से एक हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया है। देहात कोतवाल अमरेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें