फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने किया विवाहिता से रेप, एफआईआर

Wed, 31 May 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
जेठ ने किया विवाहिता से रेप, एफआईआर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ पर रेप का आरोप लगाया है। उसने पति समेत छह लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग करने और मारपीट कर मायके में छोड़कर भागने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका निकाह तीन मार्च 2012 में अलीगढ़ निवासी युवक से हुआ था। निकाह में पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था।
विज्ञापन


ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में 15 लाख रुपये व ऑडी कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करने लगे। पीड़िता ने बताया कि जेठ उस पर बुरी नजर रखता था और छेड़छाड़ करता था। इस संबंध में जब पति को बताया कि वह मारपीट करता था।

पीड़िता के मुताबिक, निकाह के दो माह बाद जेठ ने चाकू के बल पर उसके साथ रेप किया। शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न झेलने के दौरान महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। बावजूद इसके ससुरालियों का रवैया नहीं बदला। पिछले करीब एक साल से वह मायके में रह रही है।

पीड़िता का आरोप है कि 30 अप्रैल 2017 में पति, जेठ व ननदोई अपने साथ कुछ लोगों को लेकर मायके में आए और मारपीट की। पंचायत के बाद 19 मई 2017 में ससुराली उसे अपने साथ ले गए। 21 मई 2017 की सुबह पति ने जानलेवा हमला किया।

बाद में मारपीट कर गांव में छोड़कर चले गए। एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति शरीफ, जेठ अख्तर, ससुर निजाम, सास, ननद और ननदोई शकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं खानपुर में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को जंगल से लौटते समय एक व्यक्ति ने उसे खेत में जबरन  खींच उसके साथ रेप की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना के बाद आरोपी युवक के परिजनों ने पीड़ित के परिवार से समझौते का प्रयास किया और समझौता न होने पर धमकी भी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें