फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्जा में मीट फैक्टि्रयों पर छापे

Thu, 23 Mar 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएम के आदेश पर खुर्जा स्थित मूड़ाखेड़ा रोड पर मीट फैक्ट्रियों पर प्रशासन का डंडा जमकर चला। प्रशासनिक अधिकारियों की छापेमारी दौरान फैक्ट्रियों में भारी अनियमितताएं मिलीं । कई फैक्ट्रियों में मानक के अनुरूप ईटीपी नहीं मिले।

  वहीं पशुओं का क्षमता से अधिक कटान होते हुए मिला। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे चालू नहीं मिले। एसडीएम के मुताबिक कई फैक्ट्रियों के सैंपल जांच को भेज दिए है। अगर सैंपल फेल हो गए तो फैक्ट्रियों पर लटक सकते है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर नगर में खुलेआम मीट बिक्री पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। इसके चलते जेवर अड्डे पर मीट की दुकानें भी बंद रहीं। शासन की सख्ती के बाद डीएम के आदेश पर बुधवार दोपहर नगर के मूड़ाखेड़ा रोड स्थित मीट फैक्ट्रियों पर एसडीएम राहुल कुमार, सीओ चंद्रधर गौड़ ने  स्वास्थ्य विभाग तथा नगरपालिका की टीम के साथ छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान सात फैक्ट्रियों में तीन मदीना, लहम, अलहम्द तो चालू हालत में तथा साहिबा फ्रोजन फूडस, अल तसीम, अल यासीन, अल हुदा आदि निर्माणधीन और बंद हालत में मिले। मीट फैक्ट्रियों में सीसीटीवी भी बंद मिले। जांच में पाया गया कि फैक्ट्रियाें में क्षमता से अधिक पशुओं का कटान हो रहा  है।
विज्ञापन


ईटीपी भी मानक के अनुसार चालू नहीं मिले। कई फैक्ट्रियों में ईटीपी के सैंपल जांच को लैब भेज दिए है। एसडीएम राहुल कुमार यादव ने बताया कि अगर लैब में सैंपल फैल हुए जो फैक्ट्रियों पर सीज करने की कार्रवाई की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें