फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बूचड़खाने और मीट शॉप हांेगी बंद

Wed, 22 Mar 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
मीट शॉप
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर क्षेत्र में अवैध बूचड़खानों और मीट शॉप का काउंट डाउन शुरू हो गया है। नगर पालिका की ओर से अवैध बूचड़खानों और मीट शॉप संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। 24 घंटे के भीतर बंद नहीं होने पर सीज और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश में योगी सरकार आते ही अवैध बूचड़खानों और मीट शॉप के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर पालिका ने अवैध रूप से चल रहे दर्जनभर बूचड़खानों और 50 से ज्यादा बिना लाइसेंस चल रहीं मीट शॉप के संचालकों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा जारी नोटिस में अवैध बूचड़खाना और मीट शॉप संचालकों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। 24 घंटे में बंद नहीं करने पर सील करने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अवैध रूप से जगह-जगह खोखे लगाकर मीट बेच रहे लोगों को भी चेतावनी दी गई है।

इनको नगर पालिका द्वारा 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। 24 घंटे में स्वयं नहीं हटने पर कार्रवाई की जाएगी।  प्रदेश में योगी राज आते ही अफसर हरकत में आ गए हैं। नगर पालिका प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक अवैध बूचड़खानों और मीट शॉप संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अफसरों ने चेतावनी जारी कर इन्हें महज 24 घंटे का वक्त दिया है। अफसरों को कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। 24 घंटे का वक्त पूरा होने के बाद कभी भी पालिका अफसर पुलिसबल के साथ कार्रवाई शुरू कर  सकते हैं।

.अवैध बूचड़खानों और मीट शॉप संचालकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इन्हें 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। 24 घंटे में नहीं हटाने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिंकी गर्ग, चेयरपर्सन, नगर पालिका
नोटिस जारी कर दिए गए हैं। नोटिस में दिए वक्त तक यदि अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाने और मीटशॉप बंद नहीं होते हैं तो सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। सभी अफसर-कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।
एके सिंह, ईओ, नगर पालिका
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें