फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट

Wed, 06 Jan 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
ढाकर रोड स्थित बुद्धविहार कॉलोनी में बदमाशों ने बंधक बनाकर परिवार से जेवर-नगदी समेत करीब दो लाख रुपये का सामान लूट लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के लोगों से मारपीट की। हांलाकि पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। कोतवाली क्षेत्र के बुद्धविहार कॉलोनी निवासी ऋषिपाल मंगलवार रात अपने परिवार के साथ मकान में सो रहा था।

इसी दौरान तीन बदमाश हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए। आहट होने पर ऋषिपाल की नींद खुल गई। कमरे से बाहर निकलकने पर ऋषिपाल का बदमाशों से सामना हो गया।
विज्ञापन


बदमाशों ने हथियारों के बलपर ऋषिपाल को आतंकित करते हुए बंधक बना लिया। इस पर परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए उन्हे भी बदमाशों ने अपने कब्जे में ले लिया।

बदमाशों ने दस हजार की नगदी और सोने चांदी के जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का सामना लूट लिया। कोतवाली प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में बदमाशों के आने की सूचना उन्हें मिली थी।
विज्ञापन


लेकिन जाग होने पर बदमाश भाग गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस पेट्रोलिंग कराई गई थी। लूटपाट होने की कोई तहरीर उन्हें नहीं मिली है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें