जहांगीराबाद। तीन दिन से लापता युवती की बरामदगी न होने पर हिंदू संगठनों और व्यापारियों ने कस्बा चौकी पर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए कुछ लोगों ने आरोपी की बंद दुकानों में तोड़फोड़ की और जाम लगाने की कोशिश भी की। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
तीन दिन पूर्व नगर के एक मोहल्ला से एक कारोबारी की बेटी को उसके सामने ही रेडीमेड की दुकान करने वाला गैर समुदाय का शादीशुदा अधेड़ बहला-फुसलाकर ले गया। युवती के गायब होने के बाद से ही आरोपी की दुकान बंद थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज होने के तीन दिन बाद भी युवती की बरामदगी न होने पर बुधवार दोपहर सैंकड़ों की तादात में हिंदू संगठनों से जुड़े लोग व व्यापारी एकत्रित हुए। उन्होंने कस्बा चौकी पर पहुंचकर युवती की बरामदगी को लेकर नारेबाजी कर प्रर्दशन किया।
इस दौरान कुछ प्रर्दशनकारियों की पुलिस बल से नोंकझोंक भी हुई लेकिन कोतवाल ने उत्तेजित प्रर्दशनकारियों को बताया कि पुलिस लड़की की बरामदगी तुरंत कर लगी। आरोपी की बाइक को कब्जे में ले लिया है। तीन दिन में आरोपी अधेड़ व युवती पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इसके बाद प्रर्दशनकारी शांत हुए।