फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करों के गैंग में महिला भी शामिल

Wed, 22 Feb 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने गौ तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। इसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से गौ तस्करी करता रहा है। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी, दो गाय तथा एक बछड़े को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने चारों का चालान कर दिया है तथा पशुओं को किसानों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन


गिरोह भगवानपुर गंगा पुल से होकर प्रतिबंधित पशुओं को बुचड़खाने तक पहुंचाता था। क्षेत्र के गांव भगवानपुर पुल से कई तस्कर गौ वंशों को गंगा पार कराकर हसनपुर में काटने के लिए बुचड़खाने तक ले जाते हैं। बुधवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान गौ तस्करी कराने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

एक मिनी ट्रक में दो गाय तथा एक बछड़े के साथ तीन पुरुष व एक महिला बुकलाना-बसीबांगर रोड पर जा रहे थे। पुलिस ने वाहन रोक लिया तथा उनसे पूछताछ की। चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह ने बताया कि पहले तो चारों ने अपने नाम पते गलत बताए। बाद में शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम पते सही बता दिए।
विज्ञापन


इनमें दो आरोपी थाना हसनपुर के थे। शक के आधार पर पुलिस ने थाना हसनपुर में जब आरोपियों के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वह लंबे समय से गौ तस्करी कराते हैं। गौ तस्करों के गिरोह के हाथ आने पर पुलिस ने चारों आरोपियों, गाड़ी व पशुओं को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने गौ तस्करी के आरोप में दयावती पत्नी महेश निवासी सकरौली थाना हसनपुर, राजेश पुत्र हरचरन निवासी सकरौली थाना हसनपुर, राजपाल पुत्र हरेराम निवासी कागा खैर थाना गजरौला तथा मुकेश पुत्र शोभाराम निवासी पछैड़ा जनपद संभल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि गाड़ी को सीज कर दिया गया है जबकि पशुओं को किसानों की सुपुर्दगी में दे दिया है।

गाड़ी पर अलग-अलग नंबर
पुलिस को भ्रमित करने के लिए पकड़ी गई गाड़ी पर आगे व पीछे अलग-अलग नंबर की प्लेट लगी है। चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह ने बताया कि कौन सा नंबर सही है इसकी जांच की जा रही है। ग्रामीणों द्वारा गौ तस्करों को पकड़ने पर ये लोग अक्सर गाड़ी से दुघर्टना कर फरार हो जाते हैं। पुलिस को गुमराह करने के लिए आगे व पीछे अलग-अलग नंबर का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें