किशोरी को अगवा कर जयपुर ले जाकर दो आरोपी युवकों ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना एक मार्च की है। मोहल्ला निवासी किशोरी अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही दो युवक सलमान और अंसार पहुंचे और जबरन ले गए। परिजनों के मुताबिक मोहल्ले के कुछ लोगों ने दोनों के साथ किशोरी को जाते देखा था।
आरोप है कि जब परिजन आरोपियों के घर पहुंचे तो उनके घरवालों ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। पीड़िता के भाई ने बताया कि पता चलने पर वह 3 मार्च को जयपुर पहुंचा और किसी तरह बहन को घर लेकर आया।
किशोरी ने बताया कि नशीला पदार्थ खिलाकर दोनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि एक आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरे की तलाश जारी है।