प्रेमी की दगाबाजी से खफा प्रेमिका ने रविवार को जहरीली पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की। जहर का सेवन कर युवती खुद जिला अस्पताल पहुंच गई।
आनन फानन में युवती का उपचार कराया गया। वहीं, सूचना मिलने पर युवती के परिजनों ने अस्पताल पहुंचने से इंकार कर दिया है। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी एक युवती का हरी इंक्लेव निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के मुताबिक प्रेमी ने शादी का झासा दिया और बाद में शादी से मुकर गया। इसी से परेशान युवती ने रविवार को जहर का सेवन कर लिया।
हालत बिगड़ने पर युवती खुद ही जिला अस्पताल पहुंच गई। आनन फानन में डाक्टर्स की टीम युवती के उपचार में जुट गई। युवती द्व,ारा बताए गए पते पर परिजनों को सूचना भेजी गई।
खासबात यह है कि परिजनों ने अस्पताल आने से ही इंकार कर दिया। इमेरजेंसी मेडिकल अफसर डा. संजीव वर्मा ने बताया कि युवती की हालत गंभीर है। उपचार किया जा रहा है।