नगर के मोहल्ला आनंद विहार में रहने वाली चार बच्चों की मां को एक महिला और उसका भाई बहला-फुसलाकर कहीं ले गए। पति ने उसको देह व्यापार में धकेलने की आशंका जताते हुए एसएसपी को तहरीर दी। पुलिस ने कप्तान के आदेश पर महिला और उसके भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
मोहल्ला आनंद विहार निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह करीब 14 साल पहले दिल्ली निवासी युवती से हुआ था। दोनों के 12, 10, आठ और छह वर्ष चार बच्चे हैं। कुछ दिनों से पत्नी का व्यवहार बदला सा था। इसके बाद उसके भाई ने काफी समझाया था।
21 जुलाई को महिला का पति जयपुर गया था। 29 जुलाई की दोपहर जब घर लौटा तो वहां सिर्फ बच्चे थे। बच्चों ने बताया कि उनकी मां बाजार दवाई लेने गई है। वह शाम तक नहीं लौटी। बाद में पता चला कि पत्नी घर में रखे आठ हजार रुपये लेकर कहीं चली गई हैं।
दो दिन बाद पता चला कि शकीला पत्नी अफजाल निवासी आनंद बिहार अपने भाई नासिर पुत्र लाल खां निवासी अन्नी जिला अलीगढ़ उसको बहला-फुसलाकर कहीं ले गए है।
पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी पत्नी को देह व्यापार में धकेल सकते हैं। आरोपी औरत सप्लाई का गलत धंधा करते हैं। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर भाई-बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।