फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ही निकले यूनुस के कातिल

Wed, 06 Jan 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की रात्रि बुलंदशहर हाइवे के किनारे खाली पड़े प्लाट में ईटों से कुचलकर रिक्शाचालक की हत्या उसके ही दो दोस्तों ने की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बुधवार को मामले का खुलासा कर किया।
विज्ञापन


बताते कि रविवार की रात्रि नगर के मोहल्ला रिसालदायान निवासी यूनुस (30वर्ष) पुत्र युसुफ की बुलंदशहर हाइवे पर पलक होटल के पास खाली पड़े प्लाट में ईटों से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गई थी।

शव के पास ही रक्तरंजित ईटे पड़ी हुई थी और आसपास खून के निशान थे। हत्यारों ने पहचान छुपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास भी किया था।

लापता बेटे को तलाश रहे पिता ने शव की सूचना पर पहुंचकर की मृतक की अपने बेटे युनुस के रूप में शिनाख्त की थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को  गुलावठी पुल के पास से मृतक के दोस्त मिदृवाड़ा खारी कुआं निवासी  कलवा और इकराम को गिरफ्तार किया।

दोनों ने बताया कि वह युनुस के साथ सूखा नशा किया करते हैं। नशे की लत को पूरा करने के लिए छोटी-मोटी चोरी करते थे। कलवा ने बताया कि युनुस अक्सर उन्हें फंसवाने की धमकी देता रहता था। इसी बात से आक्रोषित होकर हमने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें