फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से चार की मौत

Sun, 09 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बुखार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कुछ दिन की खामोशी के बाद जानलेवा बुखार की दस्तक से एक बार फिर कोहराम मच गया है। जिले में एक दिन में बुखार से चार लोगों ने दम तोड़ दिया। खेलिया गांव में बुखार के जानलेवा खेल से मरने वालों का आंकड़ा 20 पहुंच गया तो जिले में यह आंकड़ा 142 पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।

अहमदगढ़ के गांव खेलिया में जीशान (16) पुत्र छोटे खान की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। खेलिया में पिछले 2 माह में बुखार से यह 20 वीं मौत है। ग्राम प्रधान अनिल चौधरी ने बताया कि गांव में बुखार अपना तांडव मचा रहा है। एक के बाद एक मौत हो रही हैं और स्वास्थ्य अफसर सो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधान ने बताया कि अभी तक महज एक बार कैंप लगाकर खानापूर्ति कर दी गई है। इसके अलावा खानपुर के 28 वर्षीय वसीम की बुखार के चलते दिल्ली के अस्तपाल में मौत हो गई। नगर के पटवारियान क्षेत्र के खाकी मौहल्ला निवासी इक्कनी पहलवान के बेटे की आठ दिन पूर्व बुखार से तबियत खराब होने पर उसे दिल्ली ले गये। सुधार होने पर वापस ले आये।

शुक्रवार को तबीयत खराब होने पर फिर दिल्ली ले गये, जहां शनिवार की रात उसकी मृत्यु हो गई। इसके अलावा ककोड़ के मोहल्ला वेतारियान निवासी सोनी (18) पुत्री कल्लू को पिछले 10 दिनों से बुखार था। उसका स्थानीय अपंजीकृत चिकित्सकों से उपचार चल रहा था।

शनिवार रात उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उसने दम तोड़ दिया। बुखार से जिले में अब तक कुल 141 लोगों की मौत हो चुकी है। जहांगीराबाद के मोहल्ला रोगनग्रान निवासी बबलू गिरी (18) पुत्र जयप्रकाश को पिछले सात दिनों से बुखार था। उसका उपचार नगर के ही एक चिकित्सक के यहां चल रहा था। शनिवार रात उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बुखार से मौतों की सूचना के बाद गांव में स्वास्थ्य टीमों को भेजा गया है। मौत का कारण जानने के लिए जांच की जा रही है। कैंप लगाए जा रहे हैं। मैं खुद जांच शिविरों की मॉनीटरिंग कर रहा हूं। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें