फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से नदारद चार कांस्टेबल सस्पेंड

Mon, 07 Dec 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
छतारी थाना क्षेत्र में तीसरे चरण के मतदान के दौरान लगी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चार कांस्टेबलों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन




यह कार्रवाई एसपी क्राइम की जांच रिपोर्ट के बाद किया है। जांच में चारों सिपाही पीठासीन अधिकारियों के साथ नहीं थे। इसके अलावा एसएसपी ने 7 होमगार्ड व 6 चौकीदारों के खिलाफ जांच बैठा दी है।



एसएसपी अनंत देव ने बताया कि 5 दिसंबर को तीसरे चरण का मतदान हुआ। थाना छतारी क्षेत्र के गांव लदपुरा और कीरतपुर में 6 पोलिंग पार्टियों की एक ही वाहन से मतपेटियों को जमा कराने की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन



इनके साथ बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों की भी जिम्मेदारी थी। मतदान के बाद पीठासीन अधिकारी मतपेटियां लेकर बस द्वारा जनता इंटर कॉलेज कस्बा पहासू में जा रहे थे।



पहासू में गुल्लक तिराहा पुलिस चौकी के पास एक पोलिंग पार्टी का कर्मी बैलेट बॉक्स के साथ जाम लगने के कारण बस से उतर गया। इसी बीच कुछ लोगों ने बस में चढ़ गए।
विज्ञापन



उन्होंने बैलेट बॉक्स लेकर भागने का आरोप लगाते हुए पोलिंग पार्टी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। सूचना पर सीओ डिबाई ब्रह्म सिंह यादव और इंस्पेक्टर पहासू पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।



जिन्होंने उन्हें बवालियों के चंगुल से बचाया और मतपेटियों को सुरक्षित जमा करवाया। एसएसपी ने बताया कि बस में कम पुलिसबल तैनात था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें