फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट बेचने के नाम पर 10 लाख ठगे

Sun, 06 Mar 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमालपुर निवासी से तीन शातिरों ने दूसरे की जमीन को अपना बताकर बैनामा करने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन



कमालपुर निवासी अताउल्ला पुत्र शबीउल्ला ने पुलिस को बताया कि वह जमीन खरीदने-बेचने का काम करते हैं। करीब छह माह पहले उनकी सिकंदराबाद निवासी तीन लोगाें से मुलाकात हुई।

तीनों ने जेवर रोड पर एक प्लॉट दिखाया, जिसकी कीमत 14 लाख रुपये पर तय हो गई। 31 जुलाई 2015 को जमीन का सौदा तय हुआ। इसके बाद पीड़ित ने 10 लाख रुपये दे दिए। बाकी पैसा बैनामा के समय 25 नवंबर 2015 की तारीख तय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जांच की तो पता चला कि वह जमीन शातिरों के नहीं है। इस संबंध में आरोपियों से दिए 10 लाख रुपये वापस मांगे तो उन्होंने इंकार कर दिया। 7 फरवरी की दोपहर आरोपी उसे भूड़ चौराहे के निकट मिल गए।

जब उसने दिए रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। देहात कोतवाल केपीएस चाहल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें