फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनामिका शुगर मिल के जीएम डीजीएम पर घटतौली की रिपोर्ट

Mon, 15 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला, औरंगाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अनामिका शुगर मिल अगौता में रविवार रात जिला गन्ना अधिकारी ने एक ट्राली की तौल में 80 किलो की घटतौली के आरोप में जीएम और डीजीएम के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, रिपोर्ट दर्ज होने से मिल प्रबंधन में हड़कंप मचा है।

डीसीओ एपी सिंह के अनुसार पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रहीं थीं कि मिल प्रबंधन बेकार गन्ना बताकर किसानों के साथ घटतौली कर रहा है।

किसानों की शिकायत पर बीती रात जिला गन्नाधिकारी एपी सिंह, गन्ना निरीक्षक देवप्रकाश, गन्ना समिति के चेयरमैन योगेन्द्र सिंह और सचिव जेपी गोस्वामी ने अनामिका शुगर मिल का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान तौल केंद्र पर एक ट्राली तौली का वजन 1.175 क्विंटल पाया गया। अधिकारियों ने इस ट्राली को बांटों से तौला तो करीब 80 किलो की घटतौली पाई गई। एसओ औरंगाबाद कुशलपाल सिंह ने बताया कि जीएम और डीजीएम केन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शुगर मिल में एक ट्राली पर 80 किलो की घटतौली पकड़ी गई है। प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि किसानों का उत्पीड़न हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -एपी सिंह, डीसीओ
विज्ञापन


गन्ना अधिकारियों ने गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कराया है। मिल में कोई घटतौली नहीं की जा रही है। -पीके मल्होत्रा, मुख्य महाप्रबंधक अनामिका शुगर मिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें