फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कांस्टेबलों पर एफआईआर

Sat, 16 Jan 2016 09:57 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी परिसर में पेशी पर आए लूट का आरोपी फरार होने के मामले में शनिवार को दो कांस्टेबलों के खिलाफ नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई लेकिन उन्हें निलंबित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इसके लिए अफसरों को इस मामले की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं फरार बदमाश के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई और उसकी तलाश के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

इस मामले में लॉकअप मोहर्रर रविंद्र कुमार ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने 7 मई 2014 को लूट में मोहित पुत्र रामवीर निवासी बुड़ाकी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर उसे जेल से पेशी पर कोर्ट लाया गया था। कचहरी स्थित हवालात से मोहित को दो कांस्टेबल हरीचरन और विकास लेकर कोर्ट जा रहे थे। तभी मोहित दोनों कांस्टेबलों को चकमा देकर भाग निकला।

रविंद्र की तहरीर पर कांस्टेबल हरीचरन और विकास के साथ फरार मोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।
मोहित की तलाश के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं जो उसके संभावित ठिकानों पर दबिश के लिए निकल चुकी हैं।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही मोहित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है। जांच के बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें