फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेतकर किसान की हत्या, बंबे में फेंका शव

Sat, 12 Mar 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
हत्या21 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र के गांव तिलबेगमपुर निवासी किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई और शव शेरपुर स्थित बंबे में फेंक दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के बेटे ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन



ग्राम शेरपुर के लोगों ने  सुबह करीब 10.00 बजे  बंबे में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाया। भीड़ में मौजूद लोगों ने शव की शिनाख्त पास के ही गांव तिलबेगमपुर निवासी खलील के रूप में की।

मृतक के बेटे  शहजाद ने बताया कि उनके पिता खलील(50वर्ष) पुत्र रियासत अली खेती बाड़ी करते थे। खाली समय में फैक्ट्रियों में अस्थाई रूप से मजदूरी किया करते थे। बृहस्पतिवार शाम वह घर से मजदूरी पर जाने के लिए कह कर गए थे।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी प्रभात कुमार बालियान ने बताया कि खलील की गला रेतकर कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बेटे शहजाद ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों ने किसी से रंजिश से इनकार किया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें