फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की सिर कुचल कर हत्या

Mon, 09 May 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदाराबाद
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेत में भूसे और अनाज की रखवाली करने गए किसान की सिर कुचल कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। खेत पर ही किसान तीन लोगों के साथ बैठकर शराब पी थी। उनका आपस में झगड़ा भी हुआ था। सूचना पर पहुंची सिकंदराबाद और दनकौर पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही।
विज्ञापन


सीओ सिकंदराबाद के हस्तक्षेप के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित बेटे ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। चिती गांव निवासी सोनू ने बताया कि रविवार रात उसके पिता महेंद्र सिंह (60) पुत्र रामस्वरूप खेत में भूसे और अनाज की रखवाली के लिए खेत पर गए थे।

सोनू ने बताया 10.30 बजे जब वह खेत पर पहुंचा तो गांव निवासी युवक व पड़ोसी गांव मसौता के दो युवक उसके पिता के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान चारों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद तीनों युवक चले गए।
विज्ञापन


इसके बाद महेंद्र सिंह खेत में ही चरपाई पर सो गए। सोमवार सुबह जब वह खेत पर पहुंचा तो देखा कि उसके पिता का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। उनका सिर बुरी तरह किसी भारी वस्तु से कुचला हुआ था। वारदात स्थल बॉर्डर पर होने के कारण सिकंदराबाद-दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


जांच में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
- कोतवाल जितेंद्र कुमार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें