औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री कर्मी की पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने घरेलू क्लेश से इनकार किया है। ग्राम फुलासी थाना ऑवला बरेली निवासी सिंटू ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र में गुडलक फैक्ट्री में मजदूरी करता है।
सिंटू ने बताया कि वह बदायू निवासी अपनी पत्नी गुडिया के साथ तेज सिंह कालोनी में रहता था। सिंटू ने बताया कि ब्रहस्पतिवार की रात्रि करीब 10.30 बजे वह सामान लेने के लिए बाहर दुकान पर गया था।
थोड़ी देर बाद जब वह वापस घर लोटा तो गुडिया कमरे के अंदर फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देने के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जोखाबाद चौकी प्रभारी प्रभात कुमार बालिया के अनुसार सिंटू ने ग्रह क्लेश से इंकार किया है। प्रथम दृष्टा मामला आत्महत्या का लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना संभव है।