फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री कर्मचारी से ठगे 20 लाख और जेवर

Mon, 10 Oct 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
रुपये
विज्ञापन

विज्ञापन
मकान बेचने के नाम पर दंपति ने बेटों के साथ मिलकर किराए पर रह रहे फैक्ट्री कर्मचारी से 20 लाख रुपये और जेवरात हड़प लिए। इतना ही नहीं अब मकान खाली कराने के लिए वे पीड़ित को बदमाशों के जरिए धमकी दिलवा रहे हैं।

कुदरया गांव, जिला आरा भोजपुर, बिहार निवासी संपत सिंह पुत्र मुनी सिंह ने बताया कि वह 1990 से औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। तीन साल पूर्व वह पत्नी और अपने दो बच्चों के साथ हीराकालोनी के एक मकान में किराए पर रहने के लिए आया था।
विज्ञापन


बताया कि मकान मालिक उसकी पत्नी, बेटों से उसका 20 लाख रूपये में मकान का सौदा हो गया और उसने तय रकम गवाहों की मौजूदगी में दंपति और उसके बेटों को दे दी। उसके बाद से ही वह मकान का बेनामा नहीं कर रहें। आरोप है कि मकान खाली करने के लिए बदमाशों से धमकी दिलवा रहे हैं।
विज्ञापन


बताया कि उक्त लोगों ने विवाह समारोह में जाने के लिए उसकी पत्नी के जेवरात भी लिए थे, जो नहीं लौटाए। संपत ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें