फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौजूदा अधिकारी भी अब रडार पर

Fri, 26 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
हाईवे पर मां-बेटी से हुए गैंगरेप के मामले में सीबीआई की रडार पर मौजूदा अधिकारी भी आ सकते हैं। इन अधिकारियों के कार्यकाल में ही तीन आरोपियों को जेल भेजा गया था। माना जा रहा है कि सीबीआई टीम मौजूदा अधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


क्योंकि पुलिस ने खुलासा करके अपनी पीठ जरूर थपथपाई, लेकिन आरोपियों का आपसी कनेक्शन नहीं जोड़ पाई थी। सीबीआई की जांच यदि खुलासा फर्जी निकला तो इन अधिकारियों पर गाज गिरना तय है।

कोतवाली देहात क्षेत्र में 29 जुलाई की रात हाईवे पर मां-बेटी के साथ गैंगरेप हुआ था। बदमाशों ने पीड़ित परिवार से जमकर लूटपाट की थी। वारदात के बाद मुख्यमंत्री ने एसएसपी वैभव कृष्ण, एसपी सिटी राम मोहन सिंह, सीओ सिटी हिमांशु गौरव समेत करीब डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने 1 अगस्त को सुतारी निवासी रईस, धहपा निवासी शावेज और रबूपुरा निवासी जबर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज था। पुलिस उस समय भी तीनों को कनेक्शन नहीं बता पाई थी।  इसके बाद आईजी मेरठ जोन ने 9 अगस्त को नोएडा में प्रेस कांफ्रेंस कर कन्नौज निवासी सलीम, जुबेर उर्फ परवेज और साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। 19 अगस्त से सीबीआई टीम जांच शुरू कर रही है। सीबीआई टीम बाद में जेल गए तीन आरोपियों समेत कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

माना जा रहा है कि मौजूदा अधिकारी एसएसपी अनीस अहमद अंसारी, एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ सिटी डॉ. धर्मेंद्र यादव से भी सीबीआई पूछताछ कर सकती है। इन्हीं के कार्यकाल में सलीम, जुबेर और साजिद जेल गए थे। अफसरों को डर है कि यदि सीबीआई जांच में खुलासा फर्जी निकला तो उन पर कार्रवाई पक्की है।

तीन दिन से कर रहे काउंसलर का इंतजार
बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप के मामले में परिवार को फ्लैट मिलने में लगातार हो रही देरी के बाद अब एक और लापरवाही सामने आई है। परिवार का कहना है कि बेटी के काउंसलर बीते तीन दिनों से नहीं आए हैं। दो दिन पहले बेटी की तबियत मामूली रूप से बिगड़ने के बाद पिता ने काउंसलरों को कॉल भी की थी।  

पिता ने बताया कि प्रशासन को उन्होंने दो दिन पहले नोएडा में फ्लैट देने के लिए पत्र लिखा है, मगर उसका भी जवाब नहीं दिया गया है। अब बेटी की हालत में सुधार के लिए तैनात काउंसलरों के मामले में भी लापरवाही की जा रही है।

अब तक नहीं मिला मुआवजे का चेक
बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप मामले में प्रशासन की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। पीड़िता के पिता के अनुसार लखनऊ से लेटर आने के बावजूद उन्हें अब तक मुआवजे के चेक हैंडओवर नहीं किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर उन्होंने पहले यह स्वीकार कर लिया था कि चेक उन्हें मिल गए हैं।

बता दें कि बुलंदशहर गैंगरेप पीड़ित परिवार को तीन-तीन लाख रुपये के मुआवजे के चेक दिए जाने की घोषणा प्रशासन ने की थी। पिता ने जब प्रशासनिक अधिकारियों से बात की तो उन्होंने एक सप्ताह में चेक देने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद पिता ने मीडिया में कहा था कि उन्हें चेक मिल गए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें