घर में घुसकर पड़ोसी दुकानदार ने किशोरी के साथ रेप किया। पीड़िता की चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एक किशोरी घर में अकेली थी।
तभी पड़ोस में सर्राफ की दुकान चलाने वाला युवक उसके घर में घुस गया और किशोरी से रेप कर दिया। पीड़िता की शोर सुनकर पड़ोसी घर में घुस गए। पड़ोसियों के आने से पहले युवक भाग गया।
घटना के बाद गांव में समाज के कुछ ठेकेदारों ने पंचायत कर पूरे मामले के पटाक्षेप की कोशिश की। पीड़िता के पिता ने नरसेना थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।